यहां जाने सिविल इंजीनियर के टॉप 10 बीटेक कॉलेज की लिस्ट, पढ़ाई पूरी होते ही मिलती है लाखों की नौकरी

टॉप 10 बीटेक कॉलेज– 12वीं पास होते ही बच्चे कॉलेज में एडमिशन के लिए भाग दौड़ शुरू कर देते हैं। ऐसे में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले जो विद्यार्थी होते हैं और यदि वे इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो वे अच्छे से अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे होते हैं। हाल ही में 12वीं का बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ है जिसके बाद छात्रों को बेस्ट कॉलेज के बारे में पता होना चाहिए तो आज हम उन छात्रों की मदद करने आए हैं और उनको बताएंगे टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में, जानकारी पूरी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

आईआईटी मद्रास

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मद्रास मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। जो विद्यार्थी सिविल इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं वह इस कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। इस कॉलेज में इंजीनियरिंग करने के लिए दो लाख से नो लाख रूपये की फीस पढ़ाई पूरी करने में लगती है। लेकिन इस कॉलेज में उन्हीं बच्चों को एडमिशन मिलता है जिन्होंने जेईई एडवांस में को अच्छा प्राप्त किया हो।

आईआईटी बॉम्बे

मुंबई में स्थापित आईआईटी भी सिविल इंजीनियरिंग करने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस कॉलेज से भी हजारों लोग हर साल लाखों का प्लेसमेंट प्राप्त करते हैं। इस कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यहां एक साल की फीस इंजीनियरिंग के लिए 2 लाख 18 हजार रुपए है।

आईआईटी दिल्ली

दिल्ली का आईआईटी छात्रों के लिए सबसे पहले नंबर पर आता है क्योंकि इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए बच्चों की होड़ लगी रहती है। विद्यार्थियों की कई साल की मेहनत के बाद ही जेईई में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को इस कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग करने के लिए एडमिशन प्राप्त होता है। सिविल इंजीनियरिंग करने के लिए इस कॉलेज में 2 लाख 35 हजार रुपए की फीस 1 वर्ष में जमा करानी होती है। एडमिशन और एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

आईआईटी कानपुर

मशहूर कॉलेजों की लिस्ट में आईआईटी कानपुर भी शामिल है जहां पर अधिकतर युवा हर साल हजारों की संख्या में इंजीनियरिंग करके अच्छी जॉब हासिल करते हैं। इस कॉलेज में भी अच्छे प्रदर्शन के बाद ही आप एडमिशन ले सकते हैं। फीस से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

आईआईटी हैदराबाद

हैदराबाद का इंजीनियरिंग कॉलेज सिविल इंजीनियर के लिए बेस्ट माना जाता है जहां छात्र हर साल हजारों की संख्या में एडमिशन लेते हैं। इस कॉलेज में भी एडमिशन कब सपना केवल उन्हीं छात्रों का पूरा होता है जो अच्छे परसेंटेज के साथ जेईई एडवांस में पास होते हैं। इस कॉलेज की फीस लगभग दो लाख रुपए है। स्कॉलरशिप तथा अन्य एडमिशन संबंधित जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आईआईटी रुड़की

इस कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को करोड़ों रुपए का प्लेसमेंट मिलता है और आज भी यह संस्थान छात्रों को लाखों रुपए की प्लेसमेंट दिलाने के लिए मशहूर है। रुड़की का यह आईआईटी कॉलेज देश का सबसे पुराना आईआईटी कॉलेज है जहां पर प्रत्येक वर्ष हजारों छात्र अपने सपने पूरे करते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक साल की फीस एस कॉलेज में दो लाख 84 हजार रुपए भरनी पड़ती है। एडमिशन प्रक्रिया तथा अन्य जानकारी के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट विजिट करनी होगी।

आईआईटी खरगपुर

आईआईटी खड़कपुर को भी मशहूर कॉलेज की लिस्ट में शामिल किया जाता है क्योंकि यहां प्रत्येक वर्ष हजारों छात्र दाखिला लेते हैं परंतु दाखिला जेईई एडवांस के अच्छे स्कूल के आधार पर ही होता है। इस कॉलेज से भी सिविल इंजीनियरिंग करने के लिए दो लाख 23 हजार रुपे की फीस साल में जमा करनी पड़ती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर आपको डिटेल चेक करनी होंगी।

आईआईटी गुवाहाटी

यदि आप सिविल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो गोवा हाटी में मौजूद आईआईटी से भी किया जा  सकता है। गुवाहाटी के बेस्ट कॉलेज में इस कॉलेज का नाम आता है और भारत के सबसे बेहतरीन कॉलेज में से भी यह एक है। इस कॉलेज में बीटेक करने वाले टॉप स्टूडेंट्स को यदि वे जरूरतमंद है तो उन्हें स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। इस कॉलेज की सालाना फीस 2 लाख 57 हजार रुपए हैं।

एनआईटी तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली मैं भी बीटेक करने वाले छात्र एडमिशन ले सकते हैं। बेहतरीन कॉलेज की लिस्ट में इस कॉलेज को भी गिना जाता है और यहां से पढ़ाई करने के बाद करोड़ों रुपए का प्लेसमेंट विद्यार्थियों को मिलता है। इस कॉलेज में इंजीनियरिंग करने के लिए छात्रों को 1 साल में एक लाख 68 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं। 

बिट्स पिलानी

राजस्थान में स्थापित बिट्स पिलानी सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए जाना जाता है जो कि एक बहुत बेहतरीन विकल्प है। इस कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का प्लेसमेंट 100 % कंफर्म माना जाता है। इस कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के लिए 1 साल में पांच लाख 41 हजार रुपए 1 साल में फीस के तौर पर दिए जाते हैं। परंतु यहां पर एडमिशन प्राप्त करने के लिए जेईई एडवांस में अच्छे स्कोर विद्यार्थी के पास होने चाहिए।