Gujarat Board 10th Result 2022 [GSEB.org Live Link] यहाँ देखें गुजरात बोर्ड कक्षा 10 वीं का रिजल्ट

दोस्तों, अगर आपने या आपके किसी परिचित ने गुजरात बोर्ड कक्षा 10 वीं (Gujarat Board Class 10th) के एग्जाम दिये है और इसके परिणाम के इंतजार में है तो आपको बता दें कि आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि गुजरात बोर्ड कक्षा 10 वीं का रिजल्ट (Gujarat Board 10th Result 2022) घोषित किये जा चुके है। 

Gujarat Board 10th Result 2022

आपको बता दें कि Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board ने आज के दिन यानी 6th June को गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2022 यानी GSEB SSC Result 2022 की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कर दी है जहाँ से आप आसानी से गुजरात माध्यमिक बोर्ड के रिजल्ट चेक कर सकते है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले है कि कैसे आप ऑनलाइन गुजरात बोर्ड कक्षा 10 वीं के रिजल्ट (GSEB Gujarat Board SSC 10th Result 2022) चेक कर सकते है।

गुजरात बोर्ड क्लास 10 वीं का रिजल्ट कैसे देखे (Gujarat Board Class 10th Result)

  • सबसे पहले GSHSEB की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर चले जाएं या फिर आप दिए गये लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।  
  • इसके होम पेज पर आपको Gujarat Board 10th Result 2022 चेक करने के लिए लिंक दिखाई देगा ,इस पर क्लिक कर लें।
  • अब यहाँ पर आपसे आपका रोल नंबर और अन्य जानकारी पूछी जाएगी जिसे भर कर Submit कर दें।
  • सबमिट करते ही आपके सामने आपकी Gujrat Board Result 2022 की रिजल्ट आ जायेगी। अपनी आवश्यकता के अनुसार यहाँ से आप   प्रिंट लेकर भी रख सकते है। 

LIVE Update Of GSEB SSC Result 2022  

  • आपको बता दें कि GSEB के वेबसाइट की लाइव अपडेट के अनुसार इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल Gujrat Board 10th Passing Marks 2022 के अनुसार लड़कियां, लड़कों से  11.74 फीसदी आगे है। 
  • अगर बात लड़कियों के Pass Percentage की करें तो यह 71.66 फीसदी है तो वही दूसरी ओर लड़कों की Pass Percentage 59.92 फीसदी है।
  • इस साल के परिणाम साल 2020 की तुलना में 4.54 % ज्यादा है। जैसा कि हम सभी जानते है कि पिछले साल 2021 में कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं नही हुई थी और विद्यार्थियों को अगली क्लास में प्रोमोट कर दिया गया था। इस साल गुजरात बोर्ड क्लास 10 वीं के रिजल्ट 65.18% रहे है।
  • इस साल 2022 में गुजरात के कुल 12090 विद्यार्थियों को 90 फीसदी अंक मिले है जिसकी तुलना अगर साल 2020 से करें तो यह अधिक है।
  • बात अगर इस साल Gujrat Madhyamika Board Result 2022  में फेल हुए विद्यार्थियों की करें तो तो इस साल 87,084 छात्र एक विषय मे फेल हुये है जबकि 1.01 लाख छात्र दो विषयों में फेल हुए है। 
  • इसके साथ ही इस साल दोबारा Gujarat Madhyamika Board Exam देने वाले विद्यार्थियों की बात करे तो इस साल 1.40 लाख छात्रों ने पुनः परीक्षा दी थी जिसमें से सिर्फ 30.75 फीसदी छात्र ही पास हुए है।
  • Gujarat Board Class 10th Result 2022 के लाइव परिणाम के अनुसार GSEB SSC परीक्षा में भाग लेने वाले 7.8 लाख नियमित विद्यार्थियों में से सिर्फ 5.04 लाख छात्रों ने इस साल गुजरात माध्यमिक परीक्षा पास की है।

Conclusion (निष्कर्ष)

इस तरह आज के आर्टिकल में हमने आपको ऑनलाइन गुजरात बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम कैसे चेक करें (How To Check Gujarat Board 10th Result 2022) के बारे मे बताया है और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी है। आशा करते है कि आपको यह पसंद आया होगा और आप Gujarat Board Class 10th Result 2022 जान पाए होंगे। 

अगर यह लेख आपके लिए आपको पसंद आया हो या आपके लिए हेल्पफुल रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद !

JNV Result 2022 Class 6Click Here
Official WebsiteClick Here
Our HomepageClick Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.